बेगूसराय- शादी समारोह में जा रहे बुजुर्ग की बदमाशों ने गोलियों से भूनकर की हत्या!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुनील सिंह के रूप में हुई है। हेडक्वार्टर डीएसपी ने बताया रात्रि तकरीबन 10:00 बजे मोटरसाइकिल से बुजुर्ग अपने परिजन के घर शादी समारोह में जा रहे थे, तभी पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने तीन गोली मारी बुजुर्ग वहीं गिर गया, और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुराने पैसों के विवाद को लेकर घात लगाए बदमाशों ने पहले धारदार हथियार से हमला किया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, और उनकी मौत हो गई। मामले में अभिषेक कुमार समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join us on: