रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच है जारी
मधुबनी जिले के अंधरामठ थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोल घघोली गांव में एक नवविवाहि गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतीका की पहचान 19 वर्षीय काजल कुमारी, पति संतोष कुमार साह, गांव नया टोल घघोली के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अंधरामठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है।
पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि काजल कुमारी की शादी इसी वर्ष मार्च माहीने में घघोली गांव के संतोष कुमार साह के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद काजल अपने ससुराल में रह रही थी। परिजनों के अनुसार रविवार की सुबह उनकी काजल से फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान सब कुछ सामान्य प्रतीत हो रहा था और किसी प्रकार की परेशानी की जानकारी नहीं मिली थी। परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम गांव के कुछ लोगों द्वारा उन्हें काजल की मौत की सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य तत्काल उसके ससुराल पहुंचे। वहां पहुंचने पर काजल की मौत की जानकारी मिली। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर मामले को छिपाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि काजल दो माह की गर्भवती भी थी, जिससे मायके के लोगों मे दुख और बढ़ गया है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए मृतका के पति संतोष कुमार साह को पूछताछ के लिए थाना लाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आखिर गर्भवती काजल की मौत जहां संदेहास्पद बना हुआ है। वही इस तरह के मौत ने कई सवालों को जन्म देने के लिए काफी है। आखिर कब तक ऐसे शशुराल मे मौत मरती रहेगी महिलाएं।




