रिपोर्ट- अमित कुमार!
BIG BREAKING
नेपाल से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक होटल में ज्ञान बिंदु वाले चर्चित शिक्षक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि प्रिंस यादव खान कोचिंग प्रकरण में फरार चल रहे थे। घटना के समय उनके साथ मौजूद सभी युवकों को नेपाल पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है। नेपाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है। इस बीच, खान कोचिंग से जुड़े लोगों पर भी सवाल उठने लगे हैं, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।



