रिपोर्ट – धीरज कुमार!
– बक्सर के डुमराव थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-18 में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां दिन के उजाले में 135 फीट लंबा मोबाइल टावर उससे जुड़े तकनीकी उपकरण और जनरेटर तक गायब कर दिए गए। लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस सूत्र ने बताया कि चोरों ने दो दिनों तक मौके पर रहकर पूरे टावर को खोलकर आराम से ले गए। मामले का खुलासा तब हुआ जब जिटीएल कंपनी के अधिकारी टावर का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मोबाइल टावर, तकनीकी उपकरण और जनरेटर सभी गायब हैं। इसके बाद कंपनी की ओर से डुमराव थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई।




