खगड़िया में वज्रपात से हाहाकार, अलग अलग घटनाओं में कुल 5 लोगों की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – बिक्रम उपाध्याय!


खगड़िया में आसमान से गिरे ठनका ने कहर बरपाया है।  बेलदौर और पौङा  थाना क्षेत्र में ठनका के चपेट में आने से कुल पांच लोगो की मौत हो गई है वही छह लोग झुलस गए है। पहली घटना जहां
पौङा थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव की है जहां तीन लोगो की मौत हो गई और तीन लोग झुलस गए।  सभी लोग खेत मे मक्का का फसल  कटाई में लगे थे इसी दौरान बारिश होने के कारण एक झोपङी में छुप गए लेकर उसी झोपङी पर ठनका गिर गया जिससे तीन लोगो की मौत हो गई।  वही दुसरी घटना बेलदौर थाना क्षेत्र का है जहां इत्मादी गांव  में भी ठनका के चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत हो गई और बलैठा गांव में भी ठनका के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वही तीन लोग झुलस गए।  सभी झुलसे हुए लोगो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खगड़िया से शंखनाद के लिये विक्रम उपाध्याय की रिपोर्ट!

Join us on: