रिपोर्ट – अमित कुमार!
पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज 79वें साल में कदम रख रहे हैं। पटना में उनका जन्मदिन पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है।
प्रदेश कार्यालय से लेकर 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास तक जश्न का माहौल है। 10 सर्कुलर आवास पर कार्यकर्ताओं के लिए भोज का आयोजन हुआ, जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद कार्यकर्ताओं को खाना परोसते दिखे। साथ में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी मौजूद रहीं।
वहीं पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और कद्दावर नेता भाई वीरेंद्र ने केक काटकर लालू जी का जन्मदिन मनाया। भाई वीरेंद्र ने कहा – हम दुआ करते हैं कि लालू यादव स्वस्थ रहें। गरीबी मिटाने की जो लड़ाई है उसे मजबूती से लड़ेंगे। इसके लिए देश से बीजेपी को खत्म करना होगा।




