रिपोर्ट – अमित कुमार!
रावड़ी आवास मुद्दा सुरक्षा मुद्दा पर खुलकर बोले
निशांत कुमार के क्वालिफिकेशन पर दी प्रतिक्रिया
टीएमसी सांसद के इंडिया में शामिल होने पर भी बोले
आरजेडी सांसद मनोज झा ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बंगला विवाद, सुरक्षा व्यवस्था, प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल और टीएमसी नेताओं के एनडीए से संपर्क जैसे कई मुद्दों पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी।
बंगला विवाद को लेकर मनोज झा ने सवाल उठाते हुए कहा कि जो टाइप इनको आवंटित हुआ है वह अभी वाले से ज्यादा है या कम है फिर भी लोकेशन बदलने की बात क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि वे पिछले 21 वर्षों से वहां रह रहे हैं और यह पूरी तरह नियमों के तहत है।
ऐसा क्यों हो रहा है क्योंकि अभी-अभी एक हुए भूतपूर्व और अभी-अभी एक हुए वर्तमान
बिना अपॉइंटमेंट हजारों लोगों से मिलने की सुविधा है, जो शायद कुछ लोगों की आंखों में खटक रही है।
सुरक्षा व्यवस्था पर भी मनोज झा ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि “थ्रेट परसेप्शन” का एक सिस्टम होता है, लेकिन यह कैसे तय किया गया, यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को अत्यधिक सुरक्षा दी गई है, जबकि जरूरतमंदों की अनदेखी हो रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर मनोज झा ने कहा कि सत्ता की लंबाई नहीं, उसकी गहराई मायने रखती है। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने हर वर्ग के जीवन को छुआ, जबकि मौजूदा सरकार ने लोगों को परेशान किया है।
निशांत के क्वालिफिकेशन पर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि किसी के शारीरिक या व्यक्तिगत गुणों पर नहीं, बल्कि उसके काम और जिम्मेदारी निभाने की क्षमता पर सवाल होना चाहिए।
वहीं, टीएमसी सांसदों के एनडीए के संपर्क में होने के सवाल पर उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि “चाणक्य बैठे हुए हैं, जहां जीतते हैं वहां भी सरकार बनाते हैं और जहां हारते हैं वहां भी सरकार बना लेते हैं।”




