बेतिया – बलथर व भंगहा से 116.87 क्विंटल गांजा जब्त,दो गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – मनोज कुमार!

बेतिया से खबर है जहां नरकटियागंज अनुमंडल के बलथर व भंगहा पुलिस ने बलथर चौक व भंगहा के सिसवा राधे कृष्ण मंदिर के समीप से अलग अलग कार्रवाई करते हुए कार पर लदे 111.440 क्विंटल गांजा व 5.430 किलो गांजे के साथ दो तस्करो की गिरफ्तारी की है.बलथर में धराए तस्कर की पहचान गोपालपुर थाने के घोघा वार्ड नंबर 6 निवासी मनमोहन कुमार(35) व भंगहा थाना कोटवा गांव निवासी मोतीलाल मांझी के रूप में हुई है.गांजा जब्ती की जानकारी देते हुए एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक बैगनआर कार से भारी मात्रा में गांजे की खेप बलथर के रास्ते निकलने वाली है.सूचना पर बलथर पुलिस की एक टीम बनाकर छापेमारी की गई.टीम द्वारा बलथर चौक के समीप नाकेबंदी की गई. इसी बीच बलथर चौक पर कार पहुंची तों रोककर तलाशी लेने पर कार की डिक्की से आठ बंडल गांजा जब्त की गई.धराए तस्कर ने पूछताछ में खुलासा किया कि मैनाटांड के रमपुरवा गांव के उत्तर नहर पर उसने गांजा गाड़ी में लोड किया गया था.गांजा परसा(नेपाल)जिले के पीपरङारी गांव निवासी अरमान का मियां का है.वह उसे भाड़ा पर लादकर ला रहा था.वहीं भंगहा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई छापेमारी में सिसवा मंदिर के समीप से 5.530 किलो गांजा जब्त किया गया.दोनो जगहों से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि दोनो मामले में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.छापेमारी में बलथर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता,एसआई शमशाद आलम,भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार,एसआई कमल कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी व जवान शामिल रहे. Byte सीडीपीओ नरकटियागंज जय प्रकाश सिंह

Join us on: