ताड़ के पेड़ से लटका मिला 22 वर्षीय युवक का शव बरामद, जाँच में जुटी पुलिस

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

बेनीबाद में सनसनी; ताड़ के पेड़ से लटका मिला 22 वर्षीय युवक का शव, एफएसएल टीम ने शुरू की फॉरेंसिक जांच
मुजफ्फरपुर/बेनीबाद: मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र से आज रविवार, 7 जून को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 22 वर्षीय युवक का शव ताड़ के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया।
मौके पर पहुँची FSL की टीम –
सूचना मिलते ही बेनीबाद थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे

पोस्टमार्टम और कानूनी प्रक्रिया
मृतक की पहचान ग्राम व पोस्ट बेनीबाद निवासी महेश मांझी के पुत्र गोलू कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Join us on: