भाजपा सुपौल ने रचा नया कीर्तिमान, निर्धारित कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में पूरे बिहार में हासिल किया दूसरा स्थान

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान

सुपौल :- भाजपा जिला इकाई के लिए वर्ष 2026 गौरव और उपलब्धियों का वर्ष साबित हो रहा है। संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों तथा पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के सफल संचालन के आधार पर भाजपा सुपौल ने पूरे बिहार में द्वितीय स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
भाजपा नेताओं ने इसे संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत और शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन का परिणाम बताया है। पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि केवल किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे जिले के हजारों कार्यकर्ताओं की सामूहिक मेहनत और समर्पण का प्रतिफल है। भाजपा द्वारा समय-समय पर चलाए गए सदस्यता अभियान, जनसंवाद कार्यक्रम, बूथ सशक्तिकरण अभियान, सेवा कार्यों और संगठनात्मक बैठकों को सफलतापूर्वक संचालित करने में जिला इकाई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस उपलब्धि पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता ने संगठन के निर्देशों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पालन किया है। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं ने जिस ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य किया, उसी का परिणाम है कि सुपौल जिला पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त करने में सफल हुआ है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की ताकत पर चलता है और यह सम्मान जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में संगठन और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच कार्य करेगा तथा भविष्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य हासिल करेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, सरोज झा, अर्चना मेहता, सुरेंद्र नारायण पाठक ,रणधीर ठाकुर, राजेश्वर विश्वास, अनिल साह, सरिता मिश्रा तथा सतीश कुमार ने भी जिले के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दीं। नेताओं ने कहा कि भाजपा सुपौल में लगातार जनहित के मुद्दों पर कार्य कर रही है और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
जिला महामंत्री कुणाल कुमार, प्रदीप कुमार सिंह और पवन कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि संगठनात्मक अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की। गांव-गांव और बूथ-स्तर तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया गया।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विनीता देवी एवं रंजू झा ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी और सक्रियता ने संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने इस उपलब्धि को जिले की सभी महिला कार्यकर्ताओं को समर्पित किया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण कुमार झा, दिनेश शर्मा तथा पिंटू मंडल ने भी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के समर्पण ने सुपौल को राज्य स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा सुपौल और अधिक मजबूती के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएगी।
नेताओं ने इस सफलता का श्रेय भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी , प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, नागेन्द्र जी, जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष नेता नागेंद्र नारायण ठाकुर, विजय शंकर चौधरी, संतोष प्रधान तथा रामकुमार राय के मार्गदर्शन और प्रेरणा से संगठन को लगातार नई दिशा मिली है। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संगठन के कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह उपलब्धि संगठन के लिए प्रेरणास्रोत है। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह मिला है। जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी तथा संगठन की मजबूती के लिए संकल्प लिया।
पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल संगठनात्मक सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य के साथ कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने तथा समाधान का प्रयास कर रहे हैं।
भाजपा सुपौल की इस उपलब्धि को जिले की राजनीति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के बल पर आने वाले समय में सुपौल जिला भाजपा संगठन बिहार में प्रथम स्थान हासिल करने की दिशा में भी आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर भाजपा परिवार के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह सफलता पूरे सुपौल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है और भविष्य में भी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी लोग पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

Join us on: