मोकामा में NH किनारे से अज्ञात शव बरामद, मौके पर पहुँचे आला अधिकारी, अबतक पहचान नहीं!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थानाक्षेत्र से एक अज्ञात शव बरामद होने की सूचना प्राप्त हुई,
NH 31 के किनारे से अज्ञात शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई,
मामला मोकामा थाना क्षेत्र के औंटा हॉल्ट के पास का है,
सूचना मिलते ही मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने घटना की सूचना बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्ण को दी, वे तुरंत घटनास्थल पर पहुँच गये और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ ने FSL की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया और साक्ष्य संकलन की जाने लगी, वहीं मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज़ दिया गया है, मामले की जांच जारी है।

बाइट – रामकृष्ण, एसडीपीओ 1

Join us on: