नवादा -सीएससी का हुआ शुभारंभ, अब एक ही स्थान पर लोगों को मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सेवा!

SHARE:

नवादा/ सोनू सिंह ।

शनिवार को बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ पटना के तत्वाधान मे शनिवार को नवादा जिले के नरहट प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति नरहट राजाबीघा मे कॉमन सर्विस सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री बिहार सरकार हरि सहनी एवं प्रबंध निदेशक ऋषिकेश कश्यप ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान पूर्व मंत्री हरि सहनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मत्स्यजीबी सहयोग समिति नरहट में सीएससी की शुरुआत होने से आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में काफी सहूलियत मिलेगी। विशेष रूप से दिव्यांग लाभार्थियों के लिए यह केंद्र काफी उपयोगी साबित होगा।

अब उन्हें विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि एक ही स्थान पर कई सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। सीएससी संचालक संतोष कुमार ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से मछूआरो एवं दिव्यांग लाभार्थियों सहित आम जनमानस को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी और सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यहां समाज कल्याण विभाग से संबंधित सेवाओं के साथ-साथ अन्य सरकारी और गैर-सरकारी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सीएससी की शुरुआत से क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि अब आवश्यक सेवाओं के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और एक ही केंद्र से कई सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।

Join us on: