बिहार की बेटी अलका ने नाइजीरिया में अद्भुत कला का प्रदर्शन कर देश का नाम ऊंचा किया!

SHARE:

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार!

जहानाबाद। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, मोहाली ( हरियाणा) से शैक्षणिक योग्यता हासिल कर अलका कुमारी आज नाइजीरिया में मूर्ति कला के धमाल मचा रखा है। जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखण्ड स्थित बराबर पहाड़ के समीप उम्ता धरन ई की रहने वाली अलका कुमारी को बचपन से ही चित्रकारी, मूर्ति कला, फैसन डिजाइन में बेहद अभिरुचि था। इनके पति चन्दन कुमार व्यवसायी प्रबंधन का योग्यता प्राप्त कर नाइजीरिया के एक कंपनी में प्रबंधक के पद पर बर्षो से सेवा दे रहे हैं। कंपनी के परिसर में स्थित विद्यालय में अलका कुमारी भी कला शिक्षक के रूप में सेवा दे रही है। इनके दो बच्चे हैं। एक पुत्री हर्षता है जो नृत्य कला में निपुण है जिसे विद्यालय द्वारा अनेकों बार पुरस्कृत किया गया है। दूसरा पुत्र, अरिहंत है जो अध्ययन और खेलकूद में अग्रणी है। अलका कुमारी का जन्म नाजरथ अस्पताल पटना जिले के मोकामा में हुआ।

Join us on: