:- रवि शंकर अमित!
बेगूसराय में बड़ा हादसा टला! जूता-चप्पल दुकान की तीसरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी
स्थानीय लोगों की सूझबूझ और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा नुकसान, समय रहते आग पर पाया गया काबू!
बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नगर थाना क्षेत्र स्थित मवेशी अस्पताल के समीप एक जूता-चप्पल दुकान की तीसरी मंजिल में अचानक आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के मवेशी अस्पताल के पास स्थित कैंडिड जूता-चप्पल दुकान की है। बताया जा रहा है कि दुकान की तीसरी मंजिल से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने के कारण आग आसपास की इमारतों तक नहीं फैल सकी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। अगर समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचती तो आग विकराल रूप धारण कर सकती थी और भारी नुकसान होने की आशंका थी।
फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग लगने से कुछ सामानों के नुकसान की बात सामने आ रही है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।
बाइट-गोलू कुमार, स्थानीय
बाइट – आर्यन कुमार, स्थानीय
बाइट – स्वेता कुमारी – अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी




