:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ थाना अंतर्गत सैदपुर सरकट्टी पंचायत के सीतापुर गांव में विवाहिता राधा कुमारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उसके परिजन गले में काला निशान देखकर फांसी लगाकर हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगा रहे हैं। बता दें कि 2 साल पूर्व नालंदा जिले के खरूआर गांव निवासी राधा कुमारी की शादी सीतापुर गांव में हुई थी। उसे एक बच्चा भी है। परिजन का कहना है कि 10:00 बजे रात्रि में वीडियो कॉल पर राधा से बात हुई थी। 10:30 राधा के ससुराल से फोन आया कि वह सीरियस है। और 11:00 बजे रात्रि में ग्रामीण फोन करते हैं कि राधा कुमारी की मौत हो गई है। मौत की सूचना पर परिजन जब उसके ससुराल पहुंचे तो देखा की गर्दन पर काला निशान है। मायके वाले को शक है कि फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
विवाहिता की मां गुड़िया देवी ने कहा कि रात्रि दस बजे फोन पर बातचीत हुई थी जिसके बाद उसके सीरियस रहने फिर मौत की खबर मिली। जब उसके ससुराल पहुंचे तो देखा कि गले पर स्पष्ट काला निशान है जिससे फांसी लगाकर हत्या करने का शक ससुराल वालों पर है।
थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि फांसी लगाकर हत्या की बात सामने आई है फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अभी परिजनों ने आवेदन नही दिया है।
Byte – मृतका की माँ
बाइट – मृतका के चाचा




