मोकामा- हाथीदह, मरांची और पंचमहला थानाध्यक्षो ने किया पदभार ग्रहण, लोगों में नई उम्मीद, क्या खड़े उतरेंगे?

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

ब्रेकिंग – बाढ़ के हाथीदह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, मरांची थानाध्यक्ष रौशन कुमार और पंचमहला थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने किया पदभार ग्रहण!बोले अपराधियों और नशे कारोबारियों की खैर नहीं, कोई भी गैर कानूनी गतिविधि नहीं की जायेगी बर्दाश्त, होगी सख्त कार्रवाई!

हाथीदह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह और पंचमहला थानाध्यक्ष बिनोद कुमार, लंबे वक्त थे स्पेशल इंटेलिजेंस यूनिट (रंगदारी सेल) में कार्यरत थे, जिस वजह से आपराधिक गतिविधियों पर इनकी पैनी नजर और गहरी पकड़ है, वहीं मरांची थानाध्यक्ष रौशन कुमार दानापुर में पोस्टेड थे, शहरी ईलाके से आने के कारण इन्हें भी अपराधियों की गतिविधियों और कार्यशैली का अच्छा अनुभव प्राप्त है,

तीनों थानेदारों में एक कॉमन बात नजर आई कि तीनों युवा हैं, ऊर्जावान हैँ और इन्हें अपराध और अपराधियों की कार्यशैली का अच्छे से पता है जिसका लाभ थानाक्षेत्र की आम आवाम को मिलेगा लोग ऐसी उम्मीद जता रहे हैँ, हालाँकि अभी इन्होने पदभार ही ग्रहण किया है, आने वाला वक्त जनता के बीच इनकी कार्यशैली से इनका व्यक्तित्व स्वतः तय करेगा!

बहरहाल तीनों थानेदारों के प्रति जनता इस उम्मीद भरी दृष्टि से देख रही है कि ये अपराधियों या गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त बदमाशों के लिये काल बनेगें तो वहीं आम जनता से पारिवारिक सदस्य की तरह पेश आकर उनका दुःख दर्द सुनेंगे और उसे यथा संभव दूर करने का प्रयत्न करेंगे!

Join us on:

और पढ़ें