:- रवि शंकर अमित!
डायन का आरोप लगाकर महिला और उसके परिजनों को लाठी डंडे से पीटा, कुछ दिन पहले आरोपी के पत्नी की हुई थी मौत!बाढ़ थाना का मामला!
पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत राणाबीघा गांव में कुछ दबंग लोगों ने डायन बिसही के आरोप में एक महिला और उसके परिजनों की लाठी डंडों से जमकर पिटाई की गई । गुरुवार देर रात से महिला मधु देवी का प्राथमिक उपचार बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। मधु देवी के पड़ोस में एक महिला की कुछ दिनों पहले किसी बीमारी से मौत हो गई थी। उसके पति मनोरंजन ने मधु देवी पर उसकी पत्नी पर टोना टोटका कर मार देने का आरोप लगाया। मनोरंजन सिंह सरकारी विभाग में नौकरी करते हैं। महिला गांव में मंदिर से पूजा करने के बाद घर लौट रही थी, तभी आरोप है कि लाठी डंडों से लैस नागो सिंह, गणेश सिंह समेत कुछ लोगों ने उसपर हमला बोल दिया। महिला को पिटते देख उसकी बेटी गुड़िया और घर के अन्य लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। लेकिन आक्रोशित लोगों ने लोहे के रॉड और डंडों से मंदिर के पास ही मधु देवी, उसके पति मिथिलेश सिंह, बेटी और दामाद को जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। मधु देवी ने बताया कि उसके जमीन पर भी नागो सिंह ने कुछ साल पहले कब्जा कर लिया था और बराबर उनके परिजनों के साथ किसी न किसी बहाने मारपीट करते थे। मधु देवी ने डायन बिसाही के आरोप में जानलेवा हमला करने का केस बाढ़ थाने में दर्ज किया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाइट मधु देवी, पीड़ित महिला
गुड़िया, महिला की बेटी
मिथिलेश सिंह, पीड़ित महिला का पति



