रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के जयनगर आर्य कुमार पुस्तकालय के परिसर में समाजसेवी सुरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में डुप्टी कमांडेंट विवेक ओझा के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उन्हें मिथिला की परंपरा के अनुरूप पाग, दुपट्टा, गुलदस्ता एवं पेंटिंग फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित नागरिकों व गणमान्य लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें एक कुशल, संवेदनशील और जनहितैषी अधिकारी बताया। आगे समाजसेवी सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि विवेक ओझा ने अपने कार्यकाल में सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त करने के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बाल तस्करी और मानव तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाए और समुदाय को इन खतरों के प्रति सतर्क किया। इसके अतिरिक्त वे स्वच्छता अभियानों, वृक्षारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता तथा बच्चों को खेल-कूद के प्रति प्रेरित करने जैसे सामाजिक पहल में भी सक्रिय रहे। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि विवेक ओझा ने अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ किया। सुरक्षा एवं प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने के कारण वे आम लोगों के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहे और उनके के द्वारा किए गए कार्यों को क्षेत्रवासी लंबे समय तक स्मरण रखेंगे। अपने संबोधन में डिप्टी कमांडेंट विवेक ओझा ने जयनगर व यहां के लोगों के द्वारा मिले स्नेह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में काम करते हुए उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ने और जनहित के कार्यों में योगदान देने का अवसर मिला। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे बाल तस्करी, मानव तस्करी, नशा एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सतर्क रहें और समाज को बेहतर बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। समारोह में शिवम चौधरी, शिवम रौनियार, मनीष जायसवाल, पीयूष कुमार, रवि कुमार, दीपू ठाकुर, रौशनी कुमारी, पूजा कुमारी, वर्षा कुमारी, मोना कुमारी, जयनगर लाइव के फाउंडर पप्पू पूर्वे व जोशी लाइव न्यूज़ के एडिटर गौरव शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने विवेक ओझा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और उनके योगदान की प्रशंसा भी हुई।




