मधुबनी- दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत, दो घायल,रेफर!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत मौसहरी गांव के नजदीक दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायलों की पहचान सुजीत कुमार, 18 वर्ष, पिता श्री देव कामत एवं कारण कुमार, 18 वर्ष, पिता रामफल यादव, गांव नव टोली, खुटौना के रूप में हुई है। दोनों घायलों को तत्काल जयनगर अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया।
मृतकों में एक महिला, एक युवती और एक युवक शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि घायल युवकों के बेहतर इलाज के लिए परिजन अस्पताल पहूंच गए हैं।

Join us on: