रिपोर्ट – पंकज कुमार!
नगर परिषद जहानाबाद में सशक्त स्थाई समिति के चुनाव में संजय कुमार , रश्मि देवी और संजीव कुमार निर्वाचित घोषित किए गए । जिला जहानाबाद मोबाइल नंबर 9308 767 261 एंकर इंट्रो बिहार के जहानाबाद जिले के नगर परिषद जहानाबाद में आज सशक्त अस्थाई समिति का चुनाव गहमा गामी माहौल में संपन्न हुआ। इस चुनाव के दौरान सशक्त अस्थाई समिति के एक नंबर पर संजय कुमार और दूसरे नंबर पर रश्मि कुमारी और तीसरे नंबर पर संजीव कुमार को सभी वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वोट के माध्यम से निर्वाचित किया है। इस प्रक्रिया के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा ने निर्वाचित घोषित किए गए सशक्त अस्थाई समिति के सदस्य को सर्टिफिकेट दिया और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सशक्त स्थाई समिति के सदस्य संजय कुमार ने कहा कि कम समय में जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र का चौमुखी विकास बेहतर तरीके से की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी वार्ड परिषदों से अनुरोध होगा कि वह सभी मिलकर विकास के काम में सहयोग करें और क्षेत्र के विकास के लिए आम जनता की विश्वास पर खड़ी उतरें। उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकता हो की बरसात आने वाला है और सभी नाली की उड़ाई साफ-सफाई करना और विभिन्न कार्य को निष्पादित करना प्रमुखता होगी। इस दौरान उनके समर्थकों ने सभी जीते सदस्यों को फूल मालाओं से स्वागत किया। जहानाबाद से दिनेश कुमार की रिपोर्ट।



