लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने आभूषण व्यवसायी को मार दी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट – रवि कुमार!

रोहतास /कल देर शाम रोहतास जिला के बरहरी थाना क्षेत्र में एक जेवर दुकानदार को गोली मार दी गई। बताया जाता है कि धनजी सेठ जो अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे, तो बाइक सवार अपराधियों ने उनसे उनका गहनों से भरा हुआ झोला छिनने का प्रयास किया। जब उन्होंने विरोध किया तो उनके ऊपर फायरिंग कर दी। फायरिंग में उनके पैर के जांघ में गोली लगी है। साथ ही उनके साथ मारपीट भी की गई। लेकिन उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तथा अपराधी वहां से फरार हो गए। लेकिन घायल कारोबारी के सूझबूझ के कारण अपराधी गहनों से भरा झोला नहीं लूट सके। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बरहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।घायल धनजी सेठ को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर का कहना है कि पैर में गोली लगी जिसे निकाल दिया गया है उनकी हालत अभी चिंता से बाहर है।

बाइट — धनजी कुमार (घायल जेवर दुकानदार)

बाइट — डॉ. प्रवीण कुमार (चिकित्सक) सदर अस्पताल, सासाराम।

Join us on: