रिपोर्ट – अमित कुमार
-राजधानी पटना से सटे फ़ुलवारी शरीफ के सकरैचा गांव में ठनका गिरने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों बच्चियां बधार में बकरी चराने गई थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और ठनका गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में शिमरन कुमारी (12 वर्ष), पिता गोपाली पासवान तथा स्वीटी कुमारी (10 वर्ष), पिता रिपु पासवान की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। वहीं भाकपा माले की टीम मौके पर पहुंची और मृतक परिवारों को सांत्वना दी। पार्टी नेताओं ने सरकार से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
माले नेताओं ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है, जिससे पूरा इलाका आहत है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवारों की हर संभव सहायता करने की अपील की है।
बाईट -गुरुदेव दास भकपा माले नेता




