समस्तीपुर- अपराधियों का दुस्साहस,घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या की, मचा चित्कार!

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार!


-मामला समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से है जहां दादपुर गांव में अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृत युवक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, पूर्व से चल रहे आपसी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि युवक के पाटीदार एवं चचेरे भाई ने ही घर में घुसकर गोली चलाई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल सूरज कुमार को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना ऐसे इलाके में हुई है जो जदयू विधायक का क्षेत्र माना जाता है। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ समाप्त होता दिख रहा है। फिलहाल मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आपसी विवाद और रंजिश के हर एक बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

बाइट,,,,, एसएसपी, संजय पांडेय। समस्तीपुर

Join us on: