:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
– मंसूरचक में नाबालिग छात्रा को फ़िल्मी स्टाइल मे कार से अगुवा कर सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म की वारदात , 48 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, आल्टो कार जब्त मुख्य आरोपी कार चालक संदीप महतो गिरफ्तार
बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ हुई जघन्य वारदात ने इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार 21 मई की सुबह करीब 3 बजे छात्रा अपने एक दोस्त के साथ सड़क पर दौड़ रही थी। इसी दौरान पीछे से आई एक कार में सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में छात्रा को जबरन अगवा कर लिया।
आरोप है कि बदमाश छात्रा को भट्ठा चौक स्थित सब्जी गद्दी के पीछे सुनसान जगह पर ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा ने अपने पिता के घर लौटने पर 24 मई को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद मंसूरचक थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
पीड़िता के परिजनों ने हवासपुर निवासी हरेराम महतो के पुत्र सुशील कुमार उर्फ नटवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना में इस्तेमाल की गई आल्टो कार भी आरोपी के नाम से बताई जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मंसूरचक थानाध्यक्ष गोविंद पांडेय ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने छात्रा का चिकित्सीय परीक्षण कराया और तकनीकी जांच के आधार पर महज 48 घंटे के भीतर घटना में प्रयुक्त आल्टो कार को जब्त कर लिया। साथ ही कार चालक संदीप महतो को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार और बेगूसराय एसपी मनीष ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। सुशील कुमार उर्फ नटवर फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
मंसूरचक थानाध्यक्ष गोविंद पांडेय ने बताया कि नाबालिग छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना में इस्तेमाल आल्टो कार को जब्त कर लिया गया है तथा चालक मुख्यआरोपी संदीप महतो को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है ।




