नालंदा- पुलिस ने एक दिन के अंदर किया लूटकांड का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार!

:नालंदा के सारे थाना पुलिस ने महज 14 घंटे के भीतर लूटकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने लूटे गए 45 हजार रुपये में से 43 हजार रुपये नकद और पीड़ित का मोबाइल बरामद किया है।
23 मई को अस्थावां थाना क्षेत्र के डुमरावां निवासी सोहन पासवान से रुपये और मोबाइल की लूट हुई थी। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार ओम प्रकाश उर्फ शिवन ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना की साजिश रची थी।फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बाइट: संकेत कुमार, डीएसपी

मिथुन कुमार, संवाददाता नालंदा

Join us on: