रिपोर्ट- अमित कुमार!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बिहार सरकार ईंधन बचाने को लेकर लगातार एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है। सरकार में मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता सभी ईंधन बचाने की कवायद में जुट गए हैं। इसी कड़ी में आज बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सचिवालय परिसर से कर्मचारियों के लिए एक सीएनजी बस और एक इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें पटना के अलग-अलग रूटों से बिहार विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों को कार्यालय लाने का काम करेंगी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने लोगों से अपील की कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा वैश्विक स्तर पर हो रहा है और इसका कारण युद्ध है। उन्होंने जनता से भी ईंधन बचाने की मुहिम में सहयोग करने को कहा।



