अवधेश कुमार / गोपालगंज
मोकामा विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत मिली है…वायरल वीडियो और आर्म्स एक्ट के मामले में आज गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई…कोर्ट से अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तत्काल रोक लगा दी है….वहीं, अग्रिम जमानत का फैसला कोर्ट ने सुरक्षित रखा है….अब अगली सुनवाई 30 मई को होनी है….
पटना हाईकोर्ट से पहुंचे अधिवक्ता कुमार हर्षवर्द्धन ने विधायक अनंत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर बहस किया और विधायक को निर्दोष बताते हुए अग्रिम जमानत देने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की अपील की…एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश राजेंद्र कुमार पांडेय ने विधायक को तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए फैसले को सुरक्षित रख लिया है….और 30 मई को अगली सुनवाई की तिथि मुकर्रर कर दी है…
बता दें कि मीरगंज थाने के सेमरांव गांव में बीते 2-3 मई को अनंत सिंह गुंजन सिंह के यहां जनेऊ कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे, जहां समर्थकों का हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ था…मीरगंज पुलिस ने इसी मामले में विधायक अनंत सिंह, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत 9 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया था…
वहीं, इस मामले में गोपालगंज पुलिस ने हथियारों की बैलिस्टिक जांच के लिए विधायक को 15 मई तक उपस्थित होकर हथियारों की जांच कराने के लिए नोटिस दिया था, जिसमें विधायक और उनके समर्थक हथियार और उसके लाइंसेंस के साथ उपस्थित नहीं हो सके…जिसके बाद पुलिस ने दो नए धाराओं को एफआईआर में जोड़ने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है….
BYTE : कुमार हर्ष, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता




