बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के नव निर्वाचित संघ प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण में शामिल हुये मंत्री श्रवण कुमार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ केन्द्रीय समिति बिहार द्वारा जिला समिति के नव निर्वाचित संघ प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रविन्द्र भवन में संपन्न हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रवण कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने बिहार सरकार के मंत्री और संघ के अध्यक्ष अरुण ठाकुर के साथ मिलकर नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा, उपाध्यक्षा, महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण की। समारोह में बड़ी संख्या में संघ के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के राज्यस्तरीय एवं जिलास्तरीय संगठनात्मक चुनाव के बाद नई कमेटियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि शपथ केवल पद ग्रहण करने की औपचारिकता नहीं होती, बल्कि निष्ठापूर्वक कार्य करने, ईर्ष्या और द्वेष की भावना से दूर रहकर सभी को साथ लेकर चलने का संकल्प होता है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य और जिला स्तर पर कमेटियों का गठन कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत किया है। समारोह में उन्हें नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के लिए आमंत्रित किया गया, जिसके लिए उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों को धन्यवाद और बधाई दी।

Join us on: