शंखनाद ; सुपर 40 में देश, विदेश और राज्यों से आज की 40बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार

1 पीएम मोदी आज 51 हजार युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर दिये, 47 शहरों में हुआ आयोजित 19वां रोजगार मेला;अब तक करीब 12 लाख युवाओं को लेटर मिले

2 सुप्रीम कोर्ट बोला: माता-पिता IAS तो बच्चों को आरक्षण क्यों,क्रीमी लेयर के बच्चे रिजर्वेशन लेते रहे तो इससे कभी नहीं निकल पाएंगे

3 लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के दौरान महिलाओं और किशोरियों के लिए शानदार काम करने पर भारतीय सेना की मेजर अभिलाषा बराक को 2025 संयुक्त राष्ट्र सैन्य लिंग अधिवक्ता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वह यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाली तीसरी भारतीय अधिकारी बन गई हैं

4 NEET-UG 2026:फीस रिफंड के लिए एनटीए ने खोला पोर्टल,27 मई तक छात्र भरें बैंक डिटेल;21 जून को पुनर्परीक्षा

5 भारत ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित आईटीआर से अग्नि-1 शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। परीक्षण में सभी तकनीकी और ऑपरेशनल मानक पूरी तरह सफल रहे।

6 जोधपुर से दिल्ली कैंट तक चलेगी 20 कोच वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस, अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान

7 बिहार में जीतनराम मांझी के मंच पर पथराव,बिना भाषण दिए लौटे केंद्रीय मंत्री;2 युवक गिरफ्तार

8 अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत के दौरे पर। उनका यह दौरा चार दिन का है। यह उनकी पहली भारत यात्रा है। वह अपनी यात्रा के दौरान कोलकाता,नई दिल्ली,आगरा और जयपुर जाएंगे। 26 मई को क्वाड समूह की बैठक में भी रुबियो शामिल होंगे। यह बैठक विदेश मंत्री एस.जयशंकर की अध्यक्षता में आयोजित हो रही है

9 महंगे पेट्रोल-डीजल, तेल संकट और जलवायु परिवर्तन की चिंता के बीच दुनिया भर में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। आईईए की रिपोर्ट के मुताबिक 2026 में ईवी बिक्री 2.3 करोड़ के पार जा सकती है। बैटरियों की घटती कीमतें और सरकारी प्रोत्साहन योजनाएं भी इसकी बड़ी वजह हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में दुनिया की सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों का दबदबा बढ़ सकता है

10 PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम को मिली सिक्योरिटी,सुरक्षा में CRPF जवान तैनात, पाकिस्तान-बांग्लादेश से मिल रही धमकी

11 भारत का तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्लायर बना वेनेजुएला,सऊदी-US पीछे छूटे;होर्मुज बंद होने के बाद भारतीय कंपनियों ने खरीद बढ़ाई

12 चारधाम यात्रा का एक महीना पूरा,19 लाख श्रद्धालु पहुंचे,2025 के मुकाबले 10% ज्यादा;40 लाख रजिस्ट्रेशन,43% का उछाल

13 RBI सरकार को देगा ₹2.87 लाख करोड़ का डिविडेंड, पिछले साल से 7% की बढ़ोतरी; ईरान-इजराइल संकट के बीच खजाने को मिलेगी बड़ी राहत

14 अमेरिका में खुफिया विभाग चीफ तुलसी गबार्ड ने इस्तीफा दिया,पति हड्डी के कैंसर से जूझ रहे,कहा:मुश्किल वक्त में साथ रहना चाहती हूं

15 क्या पाकिस्तान कराएगा अमेरिका और ईरान में समझौता? आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान,कूटनीतिक हलचल तेज

16 SRH vs RCB: जीतकर भी हारी हैदराबाद,शीर्ष पर रहते हुए क्वालिफायर-1 में पहुंची आरसीबी; गुजरात से होगी टक्कर

17 आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जाइंट्स और पंजाब किंग्स  के बीच मुकाबला है। यह मैच शाम 7:30 बजे से लखनऊ में खेला जाएगा। दोनों टीमें लीग चरण का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेंगी। लखनऊ पहले ही प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वहीं,पंजाब अगर जीत दर्ज करती है तो उसकी प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहेंगी।

18 आसमान से बरस रही आग,दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के,इसमें 26 उत्तर प्रदेश के

19 इबोला का तांडव:अफ्रीकी देशों में अब तक 160 संदिग्ध मौतें,WHO ने दी बड़ी चेतावनी

20 राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 18 जून को चुनाव करवाएगा निर्वाचन आयोग

21 RBI सरकार को देगा रिकॉर्ड 2.87 लाख करोड़ रुपए का डिविडेंड

22 मैं बताऊं किसको कितना चढ़ावा गया,गद्दार कहने पर भज्‍जी ने AAP की खोली पोल

23 बांग्लादेश सीमा पर ‘स्मार्ट बॉर्डर’ सुरक्षा सिस्टम लागू होगा: ड्रोन,रडार,स्मार्ट कैमरे लगाए जाएंगे,शाह बोले:हर अ‌वैध घुसपैठिए को देश से बाहर निकालेंगे

24 CBSE की थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पेरेंट्स,9वीं क्लास में लागू किए जाने का विरोध, जस्टिस जॉयमाल्या की बेंच करेगी सुनवाई

25 अमेरिका ने ग्रीन कार्ड चाहने वालों को दी बड़ी चेतावनी,अपने देश लौटकर लगाएं आवेदन

26 NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI का एक्शन,फिजिक्स के प्रश्न लीक करने वाली मास्टरमाइंड गिरफ्तार

27 Realme Watch S5:ब्लूटूथ कॉलिंग,110+ स्पोर्ट्स मोड्स और 20 दिन की बैटरी लाइफ…भारत में लॉन्च हुआ नया स्मार्टवॉच

28 सप्ताह के आखिरी दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार:बैंकों,गैर बैंकिग वित्तीय कंपनियों के शेयरों को निवेशकों का समर्थन, सेंसेक्स-निफ्टी में हल्का सुधार

29 चीनी सेना में शुद्धिकरण अभियान’ दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को हुई फांसी की सजा!

30 छोटे भाई की शादी से भड़का अविवाहित बड़ा भाई, 10 दिन पहले आई दुल्हन को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

31 दक्षिणी लेबनान पर इजराइली हवाई हमलों में 10 लोग मारे गए

32 सनराइजर्स हैदराबाद ने 55 रन से जीता अपना आखिरी मुकाबला,हार के बावजूद RCB बनी टेबल टॉपर

33 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। उन्होंने कहा:पांच देशों के साथ हुए समझौते युवाओं के लिए तकनीक,ऊर्जा और रोजगार के नए अवसर खोलेंगे।

34 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा अभी दो दिन पहले ही,मैं पांच देशों की यात्रा से लौटा हूं। हालांकि इसे सिर्फ पांच देशों की यात्रा कहा जा सकता है,लेकिन इस यात्रा के दौरान मैंने कई देशों की बड़ी कंपनियों के नेताओं के साथ विस्तार से बातचीत की।

35 पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे और महंगा,15 मई को ₹3 और 19 मई को 90 पैसे की बढ़ोतरी हो चुकी;CNG भी ₹1 महंगी

36 जनता को लूट रही सरकार:पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर,कहा:तेल कंपनियों के फायदे की चिंता

37 शिर्डी में ₹3 हजार करोड़ से बन रहा डिफेंस हब,डिफेंस ड्रोन और सूर्यास्त्र मिसाइल के हार्डवेयर बनाने की तैयारी;राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन

38 क्या खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल का खेल?: गडकरी का बड़ा दावा:अब ₹25 वाले ईंधन से ही दौड़ेगी गाड़ियां

39 गडकरी ने अपनी गाड़ी का उदाहरण देते हुए बताया,आज मैं जिस गाड़ी से आया हूं, वह 100 प्रतिशत बायो-इथेनॉल से चलती है। इथेनॉल की कीमत अभी 65 रुपये प्रति लीटर है। खास बात यह है कि यह गाड़ी चलते समय 60 प्रतिशत बिजली भी बनाती है।’ मंत्री गडकरी ने कहा कि अगर पेट्रोल और डीजल से इसकी तुलना की जाए,तो गाड़ी चलाने का असल खर्च करीब 25 रुपये प्रति लीटर ही आता है।

40 देश में एक बार फिर किसान आंदोलन की आहट तेज हो गई है। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने 27 मई से राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। MSP नीति,बढ़ती ईंधन कीमतों और खाद की कमी को लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। किसान संगठनों ने इस बार आंदोलन को और तेज करने के संकेत दिए हैं।

Join us on: