पंडित दिनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान में शामिल हुई मंत्री श्रेयसी सिंह!

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार!

पावापुरी के जैन श्वेतांबर मंदिर सभागार में बीजेपी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र में खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल और जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मौजूद रहे। शिविर में जिले भर से करीब 250 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे। मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को समय-समय पर प्रशिक्षित और जागरूक करती है, इसलिए पार्टी साल के 365 दिन सक्रिय रहती है।यह बात को विपक्ष भी मान चुकी है। वहीं राजद के चुनावी चंदे को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है और बेबुनियाद बातें कर रहा है।
बिहार में आईपीएल टीम की संभावना पर मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि बिहार की भी एक आईपीएल टीम हो, ताकि राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि राजगीर में बन रहे क्रिकेट स्टेडियम में जल्द खेल शुरू होगा और राज्यभर में प्रखंड स्तर पर खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं।

बाइट:श्रेयसी सिंह मंत्री
बाइट:राजेश कुमार जिलाध्यक्ष बीजेपी

मिथुन कुमार, संवाददाता नालंदा

Join us on: