:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी ने एक किसान को कुचल दिया। जिस किसान की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा भी किया था। घटना लाखो थाना क्षेत्र के बाजितपुर गुप्ता बांध के समीप की है। मृतक किसान की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के मुनियप्पा के रहने वाले रामचंद्र भगत का पुत्र रामाशीष भगत के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में पड़ी जनों ने बताया है कि रामाशीष भगत अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर फल मंडी से मुनियप्पा घर जा रहे थे तभी बाजितपुर स्थित गुप्ता बांध के समीप तेज रफ्तार 112 पुलिस गाड़ी ने मोटरसाइकिल में सामने से भीषण टक्कर मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि रामाशीष भगत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में रामाशीष भगत उसी जगह पुलिस वाले ने छोड़कर मौके से फरार हो गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस गाड़ी का समय रहते हुए उसकी इलाज करने के लिए ले जाते थे उनकी मौत नहीं होती। नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर अपना भड़ास और आक्रोश निकला। उन्होंने बताया है कि 112 गाड़ी मटियानी थाना का था जो की काफी तेज गति में गाड़ी लेकर जा रहा था तभी राम आशीष भगत के गाड़ी में जबरदस्त धक्का मार दिया। इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। तकरीबन 4 घंटे तक सड़क को जाम रखा। मौके पर सदर डीएसपी आनंद पांडे और लाखों थाने की पुलिस पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर मामला को शांत कराया और सरकारी मुआवजा देने की बात कहा कर मामला शांत हुआ। और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि राम आशीष भगत पैसे से किसान थे और अपना खेती-बाड़ी कर पूरे परिवार को भरण पोषण करते थे. बाइट – स्थानीय. बाइट – स्थानीय




