स्कूल से लौटते वक्त छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

स्कूली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी पकड़ाया

स्कूल से लौटते वक्त किया अपहरण, दुष्कर्म के बाद घर के पास छोड़ा

पीड़िता के पिता द्वारा थाने में लिखित आवेदन देकर दर्ज कराई प्राथमिकी

आरा। शहर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़िता के पिता द्वारा स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को पकड़ लिया. उक्त आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।‌ दिए गए आवेदन में पीड़िता के पिता ने कहा है कि 21 मई (गुरुवार) की दोपहर 12 बजे उनकी पुत्री स्कूल से घर लौट रही थी. इसी दरमियान नवादा थाना क्षेत्र के गोढना रोड निवासी एक लड़के द्वारा उसे अगवा कर लिया गया. इसके बाद उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद उसने छात्रा को घर के पास लाकर छोड़ दिया. तब छात्रा द्वारा अपनी आपबीती परिजनों को बताई. इस संबंध में पीड़िता की पिता द्वारा नवादा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दिए गए आवेदन में आरोपी पर पास्को एक्ट की धारा लगाई गई है. कांड के अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर प्रतिभा कुमारी को बनाया गया है.
………….

आरा में ट्रेन से गिरकर अज्ञात अधेड़ की मौत

आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा जंक्शन के पूरब साइड डाउन लाइन पर ट्रेन से गिरकर शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है. इधर, पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक अज्ञात अधेड़ की मौत ट्रेन से गिरकर एवं गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण होना प्रतीत होता है. हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख़्त नहीं हो पाई है.

Join us on: