शंखनाद : सुपर 40 में देश, विदेश और राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार

1 मोदी की करीब साढ़े 4 घंटे मंत्रिपरिषद के साथ बैठक,मंत्रियों को तेज फैसलों लेने को कहा:विकसित भारत 2047 को नारा नहीं लक्ष्य बताया

2 प्रधानमंत्री नरेंद्र ने गुरुवार को राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की अहम बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में सरकार के कई बड़े मंत्रालयों ने अपनी-अपनी प्रगति और कामकाज पर प्रस्तुति दी। इनमें कृषि,वन,श्रम,सड़क परिवहन,कॉरपोरेट मामलों,विदेश,वाणिज्य और ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय शामिल रहे

3 पीयूष गोयल ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये के 96 तक गिरने पर सरकार लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत वैश्विक चुनौतियों से उबरकर मजबूत बनेगा। साथ ही,अगले महीने भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता होने की जानकारी दी।

4 गोयल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अमेरिका के मुख्य वार्ताकार अगले महीने भारत दौरे पर आएंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भारत लगातार वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। दुनिया भारत की आर्थिक क्षमता को गंभीरता से देख रही है।

5 राहुल गांधी ने नीट यूजी पेपर लीक मामले में एक बार फिर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा,नीट पेपर लीक ने लाखों छात्रों का का भविष्य बर्बाद कर दिया। कई बच्चों ने तो अपनी जान तक गंवा दी। मोदी जी ने न जिम्मेदारी ली,न धर्मेंद्र प्रधान को हटाया।

6 सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बड़े उद्योगपतियों और कंपनियों को भारी-भरकम कर्ज देने में बैंक अक्सर लापरवाही बरतते हैं। वहीं,आम लोगों को छोटे ऋण के लिए भी सख्त और अक्सर थका देने वाली प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है,जो कुछ मामलों में उत्पीड़न की सीमा तक पहुंच जाती हैं। अदालत ने कहा कि यह बड़े कर्ज पर नरमी और छोटों पर सितम जैसी बात है।

7 बंगाल:फालता में रिपोलिंग होने पर ज्यादा मतदान, 88.13% वोटिंग हुई, 24 मई को रिजल्ट आएगा;TMC उम्मीदवार गायब,घर पर ताला

8 FM रेडियो पर संकट,सरकार से राहत की मांग,कंपनियों ने कहा:लाइसेंस फीस हटाएं,GST घटाएं;नहीं तो थम जाएगी इंडस्ट्री की रफ्तार

9 मिजोरम सरकार का बड़ा फैसला,नो ऑफिशियल व्हीकल डे’ किया लागू;20% कर्मचारी घर से करेंगे काम

10 ED के 20 साल, सिर्फ 60 केस में फैसला हुआ,99% मामलों में अंतिम फैसला आना बाकी, 72% कुर्क संपत्ति वापस करनी पड़ी

11 भारतीय दवा उद्योग पर बड़ा संकट, बढ़ सकती हैं पैरासिटामोल और एंटीबायोटिक्स की कीमतें

12 बांद्रा स्टेशन के पास गरीब नगर में चला बुलडोजर,85 प्रतिशत अवैध निर्माण ध्वस्त,तीसरे दिन शांति से हुआ काम

13 लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से भिड़ंत के बाद धू-धू कर जली बस,ड्राइवर जिंदा जला;दो दर्जन सवारियां झुलसीं

14 एअर इंडिया की बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग,इंजन में आग लगने की आशंका; दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया

15 पांच बार की चैंपियन चेन्नई प्लेऑफ रेस से बाहर,गुजरात ने 89 रन से हराया, सुदर्शन,गिल और बटलर के अर्धशतक, तीन गेंदबाजों को 3-3 विकेट

16 मारुति की कारें ₹30,000 तक महंगी होंगी,नई कीमतें जून 2026 से लागू की जाएंगी,कंपनी ने इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते फैसला किया

17 ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका में सियासी घमासान,ट्रंप को रोकने वाला प्रस्ताव टला,अमेरिकी संसद में बढ़ा विरोध

18 चुन-चुन कर मारे जा रहे भारत के दुश्मन! PoK में मारा गया अल-बद्र का खूंखार कमांडर हमजा,रची थी पुलवामा की साजिश

19 मोजतबा ने ठुकराई ट्रंप की बड़ी मांग,दिया दो टूक जवाब:यूरेनियम देश से बाहर नहीं जाएगा

20 पाकिस्तान में 14 साल की बच्ची का अपहरण,जबरन धर्मांतरण के बाद 41 वर्षीय मुस्लिम से करवाया निकाह

21 ईरान डील पर Israel-US दोस्ती में दरार ! नेतन्याहू का गुस्सा सातवें आसमान पर,ट्रंप से 1 घंटा झगड़े बाद कहा:गलती मत करना

22 भारत को जितना तेल चाहिए हम देंगे,अमेरिका ने किया ऐलान,होने वाली है बड़ी डील

23 गाय को मारना ईद का हिस्सा नहीं,बकरीद से पहले बंगाल में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

24 कॉकरोच जनता पार्टी का पुराना X अकाउंट ब्लॉक,नया बनाया,लिखा: कॉकरोच मरते नहीं,फाउंडर का आरोप-इंटस्टाग्राम अकाउंट भी हैक करने की कोशिश हुई

25 भारत पर भी मंडरा रहा ‘सुपर एल-नीनो’ का खतरा, बढ़ेगी भीषण गर्मी, सूखा और बाढ़ से टूट सकते हैं 150 साल पुराने रिकॉर्ड

26 आरजीकर केस-कलकत्ता HC का CBI को दोबारा जांच का आदेश,घटना वाले दिन क्या हुआ,फिर से छानबीन करें;किसी से भी पूछताछ की छूट

27 FM रेडियो पर संकट,सरकार से राहत की मांग,कंपनियों ने कहा:लाइसेंस फीस हटाएं,GST घटाएं;नहीं तो थम जाएगी इंडस्ट्री की रफ्तार

28 मोदी की करीब साढ़े 4 घंटे मंत्रिपरिषद के साथ बैठक,मंत्रियों को तेज फैसलों लेने को कहा,विकसित भारत 2047 को नारा नहीं लक्ष्य बताया

29 धार भोजशाला विवाद में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष,MP हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती;कहा:तथ्य सही तरीके से पेश नहीं किए

30 ED के 20 साल, सिर्फ 60 केस में फैसला हुआ,99% मामलों में अंतिम फैसला आना बाकी, 72% कुर्क संपत्ति वापस करनी पड़ी

31 लालू यादव से जुड़े लैंड फॉर जॉब केस में दिल्ली कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

32 ईरान ने होर्मुज में अपने नियंत्रण क्षेत्र को स्पष्ट किया,इस क्षेत्र से गुजरने के लिए जहाजों को लेनी होगी अनुमति

33 सिंधु नदी का गेम ओवर,अब चेनाब का भी पानी मोड़ेगा भारत! बना रहा सीक्रेट टनल

34 सीएसके की सबसे बड़ी हार,तीसरे सीजन प्लेऑफ से बाहर,गुजरात ने 89 रन से रौंदा

35 साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स भारत दौरे पर हैं। उन्होंने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। राष्ट्रपति ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और मुंबई में एनएसई की घंटी बजाई। यह दौरा दोनों देशों के बीच दोस्ती और सहयोग को और मजबूत करेगा।

36 त्विषा केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,AIIMS दिल्ली की टीम करेगी दोबारा पोस्टमार्टम,समर्थ की अग्रिम जमानत अर्जी वापस

37 राज्यसभा की 26 सीटों पर 18 जून को चुनाव,खड़गे-दिग्विजय समेत 24 सांसदों का जून-जुलाई में रिटायरमेंट;2 सीटों पर उपचुनाव भी

38 NCERT किताब विवाद-सुप्रीम कोर्ट ने 2 महीने पुराना आदेश बदला,करप्शन इन ज्यूडीशियरी’ चैप्टर लिखने वाले नहीं हटाए जाएंगे,कहा:केंद्र- राज्य फैसला करें

39 पाकिस्तान बांग्लादेश सीमा पर ‘स्मार्ट बॉर्डर’ सुरक्षा सिस्टम लागू होगा, ड्रोन,रडार,स्मार्ट कैमरे लगाए जाएंगे;शाह बोले:हर अ‌वैध घुसपैठिए को देश से बाहर निकालेंगे

40 बंगाल:PM को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां,सुरक्षा में लगाई गई पुलिस

Join us on:

और पढ़ें