दिनदहाड़े लूट- स्टेट बैंक से निकलते समय बाइक सवार बदमाशों ने लूटा 1.40 लाख रुपया!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के सरिसब पाही स्थित स्टेट बैंक शाखा के पास दोपहर लगभग दो बजे दिनदहाड़े एक बड़े लूटकांड की घटना को अंजाम दिए जाने से संबंधित मामला सामने आई है। एस बी आई मे पैसा जमा करने गए ग्राहक से धर वापस आने के दौरान अजय कुमार तिवारी से 01 लाख 40 हजार रुपए से भरा थैला अपराधियों ने छीन लिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरातफरी मच गई और पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवटोल गांव के अजय कुमार तिवारी अपने पिता शिवकुमार तिवारी के साथ बैंक के जनधन खाते में रुपए जमा कराने गए थे। बैंक कर्मियों ने जानकारी दी कि एक ही बार में 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी जमा नहीं करायी जा सकती। इसके बाद वे दोनों पिता पूत्र पैसे वापस लेकर घर के लिए वापस जा रहे थे। वह नकदी, पासबुक और अन्य दस्तावेज एक थैले में रखकर बाइक से बैंक से निकले ही थे कि कुछ दूरी पर पीछे से आए दो संदिग्ध बाइक सवारों ने अचानक उनकी पकड़ से थैला झपट कर तेज रफ्तार से फरार हो गया। घटना इतनी अचानक हुई कि पीड़ित और आसपास खड़े लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश परछाई की तरह गायब हो चुके थे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना को समते ही इस बात की सूचना बिना देर किए पंडौल थाना को दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने मोके की बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू कर दी और आसपास के दुकानदारों व राहगीरों से पूछताछ की। वहीं, पंडौल थानाध्यक्ष रमन कुमार ने घटना के शाम करीब 6:30 बजे पत्रकारों को बताया कि पीड़ित के द्वारा लिखित शिकायत मिल चुकी है। प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। आगे थाना प्रभारी ने कहा है कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तथा संभावित सबूत इकट्ठे कर आरोपियों की पहचान कर पकड़े जाने का दावा किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास संदिग्धों या घटना से संबंधित कोई जानकारी या फुटेज हो तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। स्थानीय लोग इस मामले के बाद से भयभीत हैं और बैंक तथा सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपी जल्द कानून के शिकंजे में होंगे। फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत जांच जारी है।

Join us on:

और पढ़ें