पटना ग्रामीण- देशी कट्टा, कारतूस और भारी मात्रा में गांजा-शराब के साथ तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना जिले के बाढ़-2 अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस को एक विशेष समकालीन अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर 21 मई 2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-2 के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। पिछले 24 घंटे के भीतर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई इस छापेमारी में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि शराब तस्करी के मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में देशी शराब, देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और गांजा बरामद किया है।
अभियान के तहत बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय महमदपुर गांव में छापेमारी कर अरविन्द सिंह नाम के एक आरोपी को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, तभी उसे दबोच लिया गया। वहीं सालिमपुर थाना क्षेत्र के विधिपुर भोजराज स्थान से पंकज कुमार को सात जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी थाना क्षेत्र में प्रदुम्न कुमार की किराना दुकान पर हुई छापेमारी में 22 ग्राम गांजा और 16 चिलम बरामद होने के बाद उसे भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
इसके अलावा अथमलगोला थाना क्षेत्र के दक्षिणीचक मिट्ठा गांव से पुलिस ने 24.05 लीटर देशी चुलाई शराब जब्त की। इसी इलाके में फोरलेन करजान रोड पर एक ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 59 लीटर देशी शराब बरामद हुई। इस दौरान शराब की तस्करी कर रहे एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया और शराब लदे ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया गया। इस पूरे विशेष अभियान में पुलिस ने कुल 83.05 लीटर देशी शराब, एक देशी कट्टा, सात जिंदा कारतूस, गांजा और चिलम बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बाइट – आयुष श्रीवास्तव, एसडीपीओ 2

Join us on: