:- रवि शंकर अमित!
एनटीपीसी क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन, देर रात छापेमारी से भागे खनन माफिया
एनटीपीसी थाना क्षेत्र के ढीबर गांव में खनन माफिया मिट्टी की अवैध कटाई में लगे हैं। क्षेत्र में देर रात तक किसानों के खेतों से एनटीपीसी डैम के पास जेसीबी से मिट्टी कटाई के बाद ट्रैक्टर से ढुलाई की जाती है। अवैध मिट्टी कटाई में आस पास के कई खनन माफिया लगे हैं। एएसपी रामकृष्ण को इसकी जानकारी मिलते ही विशेष पुलिस टीम ने देर रात ढीबर गांव में छापेमारी की। पुलिस टीम के साइट पर आने की खबर मिलते ही खनन माफिया मौके से फरार हो गए। छापेमारी के दौरान किसानों के खेत से करीब 15 फीट तक गहरा गड्ढा किए जाने की जानकारी मिलते ही एएसपी रामकृष्ण ने खनन विभाग को तुरंत इसकी जानकारी दी। इससे पूर्व बारिश में गांव के नजदीक किसानों के खेतों में बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं एनटीपीसी डैम के नजदीक खुदाई होने से ग्रामीण किसी बड़े हादसे की आशंका से डरे हैं। देर रात मिट्टी कटाई होने पर अब किसान रात भर जागकर अपने खेतों की रखवाली में जुटे हैं। एनटीपीसी थाने से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर चल रहे अवैध खनन कार्यों पर जब कोई कार्रवाई नहीं की गई, तब एएसपी रामकृष्ण ने खनन माफिया पर कार्रवाई के लिए देर रात छापेमारी की। लेकिन छापेमारी की भनक मिलते ही खनन माफिया सतर्क हो गए और सभी मौके से फरार हो गए।
बाइट रामकृष्ण एसडीपीओ 1 बाढ़



