स्कूल में मासूम छात्रा पर दाई ने उड़ेला खौलता दूध, फिर जले पर छिड़का नमक!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ – “जले पर नमक छिड़कना” ऐसी घटना कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में छठी कक्षा में पढने वाली बच्ची के साथ हुई है। पटना जिला के पंडारक ब्लाॅक परिसर में स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में किचेन मेड पर मासूम बच्चियों को प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। छठी क्लास की सुहानी कुमारी की पूरी गर्दन झुलस गई है। उसे स्कूल के किचेन से खौलता दूध का बर्तन उठाकर चूल्हे से बाहर लाने के लिए कहा गया। सुहानी ने बताया कि वह जब गर्म दूध का बर्तन उठाकर जाने लगी, तभी उसे मेड ने गुस्से में पीछे से धक्का दे दिया। अचानक धक्का लगने से सुहानी गिर गई और खौलता दूध उसके चेहरे और गर्दन पर जा गिरा। बच्ची के चीखने चिल्लाने पर स्कूल के अन्य स्टाफ जमा हो गए और बच्ची के जले हिस्से पर यह कहते हुए नमक और हल्दी लगा दिया की इससे जले स्थान पर फफोला नही होगा और जले पर नमक रखते ही बच्ची दर्द से कराहने लगी। इसके बावजूद उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल नहीं ले जाकर 24 घंटे तक हॉस्टल में ही रखा गया। इस दौरान बच्ची की हालात खराब होने लगी। जब बच्ची सुहानी की मां उससे मिलने के लिए पहुंची, तब उसे पुलिस बुलाने की धमकी देकर मिलने से भी रोक दिया गया। छात्रा का कहना है कि स्कूल के हॉस्टल में सभी बच्चियों से बाथरूम साफ कराने के अलावा स्कूल में झाड़ू पोछा लगवाया जाता है। स्कूल में बाथरूम साफ करने से मना करने पर उनके साथ मारपीट भी की जाती है। बच्चियों से किचेन में रोटी बेलने के अलावा अन्य काम भी कराया जाता है।
घटना मंगलवार की है लेकिन बुधवार को परिजनों को इसकी जानकारी हुई जिसके बाद परिजनों ने बच्ची का ईलाज कराया और गुरुवार शाम बच्ची के साथ थाना पहुंचे और थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।

बाइट पीड़िता छात्रा, सुहानी
सुहानी की मां

Join us on: