रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार
मोतिहारी के मुफ़्फ़सिल थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में एक छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रिमी कुमारी के रूप में हुई है, जो कॉलेज में पांचवीं सेमेस्टर की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल मौके पर पहुंचकर छात्रा को नीचे उतारकर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रा अपने कमरे में अकेली थी। जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो संदेह होने पर इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन को दी गई। इसके बाद दरवाजा खोलकर देखा गया तो छात्रा फंदे से लटकी हुई थी। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही मुफ़्फ़सिल थाना और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा कमरे की तलाशी ली जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, इस मामले में फिलहाल कोई भी कुछ स्पष्ट रूप से बोलने से परहेज कर रहा है।
इधर, घटना की सूचना छात्रा के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।
बाइट :—–प्रियंका कुमारी , DYSP,
बाइट :—-प्रदीप, मृतका का पिता,
बाइट :—- नवनीत कुमार, प्रिंसिपल।



