जहानाबाद में पुलिस अपराधी मुठभेड़ के दौरान, बदमाश के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार!

जहानाबाद पुलिस ने एक अपराधी का एनकाउंटर किया है इस एन्काउंटर में अपराधी को पैर में गोली लगी है जिससे अपराधी गंभीर रूप से जख़्मी हो गया, घटना घोसी थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव के समीप का है, एसपी अराजित लोहान ने बताया कि 2 दिन पहले चातर गांव निवासी दीपक कुमार को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था इस घटना में बिक्कू सिंह उर्फ रावण को अभियुक्त बनाया गया था जो नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार मोहल्ले का निवासी है पुलिस उसे गिरफ्तार किया हथियार बरामद के लिए जब उसे पूछताछ किया गया तो वह बताया कि घोषी थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव के समीप नहर के किनारे हथियार छुपा के रखा हुआ है तब पुलिस वाहन उसे वहाँ लेकर गई और वहां हथियार निकलने लगा जैसे उसके हाथ में हथियार लिया तो पुलिस पर फायरिंग कर दिया अपराधी द्वारा जब फायरिंग किया गया तो घोषी थाने के वाहन पर उसकी गोली लगी इसमें कोई पुलिस टीम से कोई हताहत नहीं हुआ तभी पुलिस द्वारा जबाबी फायरिंग किया गया तो अपराधी के दाहिने पैर में गोली लगा जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया गया है।

Byte अपराजित लोहान एसपी जहानाबाद

Join us on: