बेगूसराय- इंटरकास्ट मैरिज से नाराज पिता ने अपनी ही जिंदा बेटी का करो दिया श्राद्धकर्म!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में प्रेम विवाह को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों, समाज और परंपरा पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इंटरकास्ट मैरिज से नाराज पिता ने अपनी ही जिंदा बेटी का श्राद्धकर्म कर दिया। यह अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने बेटी के ससुराल पहुंचकर महिलाओं के साथ मारपीट, अभद्रता और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। मामला छौड़ाही थाना क्षेत्र के सिंहमा गांव का है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सिंहमा गांव निवासी 26 वर्षीय उजाला कुमारी ने 26 अप्रैल को गांव के ही मुरारी कुमार के साथ अपनी इच्छा से बेगूसराय के एक काली मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों अलग-अलग जाति से आते हैं, जिस कारण युवती के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे।पीड़िता के अनुसार शादी के बाद वह अपने पति के साथ ससुराल में रह रही थी। इसी बीच उसके परिजनों ने दिल्ली में उसका प्रतीकात्मक विधिवत श्राद्धकर्म कर दिया। श्राद्धकर्म की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया।पीड़िता ने छौड़ाही थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 16 मई की दोपहर उसके पिता, चाचा, भाइयों समेत कई लोग लाठी-डंडा और लोहे की रॉड लेकर उसके ससुराल पहुंचे। उस समय घर के पुरुष सदस्य बाहर थे। आरोप है कि घर पहुंचते ही गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी गई।महिला ने आरोप लगाया कि उसकी सास उषा देवी को घर से बाहर खींचकर पीटा गया और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। बीच-बचाव करने पहुंची अन्य महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। इतना ही नहीं, महिलाओं के गले और कान से सोने के जेवर छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़िता का कहना है कि जाते-जाते हमलावरों ने पूरे परिवार को जान से मारने और “मृत्यु कर्म” करने की धमकी भी दी। घटना के बाद परिवार दहशत में है।इधर घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। घायल महिलाओं को इलाज के लिए भेजा गया।छौड़ाही थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और वायरल वीडियो व तस्वीरों की भी जांच की जा रही है।वहीं गांव और आसपास के इलाकों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे बदलते समाज और पुरानी सोच के टकराव के रूप में देख रहे हैं।प्रेम विवाह से शुरू हुआ यह विवाद अब सामाजिक तनाव और पारिवारिक हिंसा की बड़ी घटना में बदल चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और गांव में तनाव को देखते हुए नजर बनाए हुए है।
बाइट- उजाला कुमारी पीड़ित

Join us on: