शंखनाद :सुपर 40 में देश, विदेश और राज्यों से बड़ी आज की 40 खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार

1 PM मोदी डेनमार्क, आइसलैंड,फिनलैंड के प्रधानमंत्रियों से मिले,कुछ देर में इंडिया-नॉर्डिक समिट,ग्रीन एनर्जी और स्पेस सेक्टर पर बातचीत होगी

2 मोदी के बुलावे पर फिर भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन,BRICS समिट में हिस्सा लेंगे,8 महीने में दूसरा दौरा

3 सुप्रीम कोर्ट बोला: खतरनाक कुत्तों को मौत का इंजेक्शन दें, लोगों की सुरक्षा जरूरी;जो अफसर निर्देश न माने,उस पर अवमानना का केस चले

4 रायबरेली में राहुल गांधी बोले:आर्थिक तूफान आने वाला है, बहुत कठिन समय आ रहा है,एक्शन लेने के बजाए मोदीजी विदेश चले गए

5 केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कृषि क्षेत्र में सुधारों की गति और तेज की जाए। उन्होंने कहा कि इन सभी सुधारों का उद्देश्य किसानों,व्यापारियों और उद्यमियों के लिए प्रक्रियाओं को सरल, तेज और प्रभावी बनाना है।

6 बस्तर से तय हुआ 4 राज्यों का सुरक्षा फॉर्मूला,क्राइम कंट्रोल,महिला सुरक्षा,कुपोषण दूर करने का एक्शन प्लान बना;अमित शाह ने की मीटिंग

7 उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन,दो बार संभाली थी राज्य की कमान

8 जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच कर रही कमेटी ने लोकसभा अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। यह मामला उनके सरकारी आवास से जली नकदी मिलने से जुड़ा है। रिपोर्ट मानसून सत्र में संसद के दोनों सदनों में पेश की जा सकती है।

9 वन नेशन,वन इलेक्शन:JPC की टीम गुजरात पहुंची,प्रियंका गांधी समेत 39 सदस्य सभी पार्टियों के नेताओं से मुलाकात करेंगे

10 मणिपुर में नेशनल हाइवे 5 दिन से बंद,1000 से ज्यादा ट्रक-गाड़ियां फंसी;पादरियों की हत्या और 14 कुकी नागरिकों को बंधक बनाने का विरोध

11 बंगाल में जहां दोबारा चुनाव,वहां TMC कैंडिडेट पीछे हटा,यहां परसों वोटिंग;EVM पर भाजपा सिंबल पर टेप मिलने पर चुनाव रद्द हुआ था

12 ट्रम्प-नेतन्याहू की हत्या करने वाले को ₹500 करोड़ देगा ईरान,संसद में बिल लाने की तैयारी;ट्रम्प ने ईरान पर आज होने वाला हमला टाला

13 अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय वनडे-टेस्ट टीम का ऐलान, बुमराह-जडेजा को आराम,वनडे में ईशान की वापसी;सुथार,बरार और हर्ष को पहली बार मौका

14 सेंसेक्स 114 अंक गिरकर 75,201 पर बंद,निफ्टी भी 32 अंक कमजोर हुआ,बैंकिंग और मेटल शेयर्स में बिकवाली रही

15 देशभर में 7 दिन तेज गर्मी,हीटवेव चलेगी,MP-राजस्थान समेत 6 राज्यों में पारा 46° पार;UP का बांदा 47.6°C,देश में सबसे गर्म

16 नॉर्डिक देशों पर भारत का फोकस तेज,स्वीडन में बड़ी कूटनीतिक जीत के बाद PM मोदी पहुंचे नॉर्वे

17 ऑनलाइन दवाओं के खिलाफ केमिस्टों का हल्ला बोल,20 मई को देशभर में हड़ताल,12 लाख ज़्यादा दुकाने रहेगी बंद

18 महायुद्ध फिलहाल टला:अरब देशों की अपील पर ट्रंप ने रोका ईरान पर हमला

19 रूस का कड़ा फैसला;अब यूरोप को तेल-गैस डॉलर में नहीं,बल्कि रूबल और युआन में खरीदना होगा

20 कोलकाता में अतिक्रमण हटाने का विरोध,पुलिस पर पथराव:8 जवान घायल,40 लोग गिरफ्तार;CM शुभेंदु बोले:पत्थरबाजी बर्दाश्त नहीं

21 शुभेंदु का ऐलान:ममता सरकार के भ्रष्टाचार की जांच कराएंगे,महिला उत्पीड़न मामलों की हाईकोर्ट जज की अगुआई में जांच होगी

22 CBSE ने पर-क्‍वेश्‍चन रीवैल्यूएशन फीस 100 से घटाकर 25 की,एक नंबर भी बढ़ा तो पूरी फीस वापस होगी,छात्रों के विरोध के बाद फैसला

23 सीएम योगी बोले:सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे,संख्या ज्यादा है तो कंट्रोल क्यों नहीं करते,प्यार से नहीं माने तो दूसरा तरीका अपनाएंगे

24 सुप्रीम कोर्ट बोला:उमर खालिद को बेल मिल सकती थी,दिल्ली दंगा मामले के अपने फैसले पर आपत्ति जताई,कहा:जमानत अधिकार है,जेल अपवाद

25 US ने रूसी तेल खरीदने की मोहलत बढ़ाई,भारत बोला: खरीदते थे,खरीदते रहेंगे

26 भारत में आएंगी 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे संग प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी डील

27 उत्तर प्रदेश में पशु चिकित्सा छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता 4 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये,योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

28 Weather Update:दिल्ली, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर,कहीं लू तो कहीं तूफानी बारिश का अलर्ट

29 वीडी सतीशन बने केरलम के नए मुख्यमंत्री,दस साल बाद सत्ता में लौटा UDF गठबंधन;20 MLA कैबिनेट में शामिल

30 बंगाल में महिलाओं को ₹3000 महीना और फ्री बस सफर,मदरसों की फंडिंग रोकी,सुवेंदु कैबिनेट के बड़े फैसले

31 दिल्ली मेट्रो मंडे: फेरे बढ़े,यात्री भी बढ़े, ईंधन बचाने की पहल का दिखा मिला-जुला असर

32 पश्चिम बंगाल में OBC आरक्षण से बाहर होंगे 77 समुदाय!ओबीसी सूची में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी

33 बाजार में ‘मंडे पैनिक’ के बाद शानदार रिकवरी,सेंसेक्स-निफ्टी निचले स्तरों से सुधरे,सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर!

34 IPL 2026 : SRH ने CSK को 5 विकेट से दी मात, ईशान किशन ने खेली दमदार पारी

35 एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम,प्रति लीटर करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी

36 नॉर्वे ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान दिया,उनका ये 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान,मोदी बोले:यूरोप भारत में $100 अरब निवेश करेगा

37 नॉर्वे:सैन्य संघर्ष से हल नहीं किया जा सकता कोई मुद्दा’, पश्चिम एशिया संकट और यूक्रेन युद्ध पर पीएम मोदी

38 प्रधानमंत्री ने कहा:मैं पिछले वर्ष नॉर्वे की यात्रा करने वाला था,लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण वह यात्रा स्थगित करनी पड़ी। उस कठिन समय में नॉर्वे ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का मजबूती से साथ दिया,जो सच्ची मित्रता को दर्शाता है। दोनों लोकतंत्रों के बीच स्थायी संबंधों को दोहराते हुए उन्होंने आगे कहा:आज,जब मैं नॉर्वे का दौरा कर रहा हूं,मैं उस एकजुटता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

39 भारत की पहली बुलेट ट्रेन की PHOTO:रेल मंत्रालय ने गेट पर लगाई;इस साल गुजरात में सूरत-बिलिमोरा के बीच चलने की उम्मीद

40 रेल मंत्रालय में लगी बुलेट ट्रेन की तस्वीर असली नहीं, रेलवे बोला:यह सिर्फ प्रतीकात्मक फोटो, विवाद हुआ तो हटाएंगे

Join us on: