संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा जिला व्यापार संघ द्वारा मंगलवार को डीबी रोड स्थित रेनबो रिसोर्ट में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री मिथिलेश तिवारी के सम्मान में भव्य स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में व्यापार संघ अध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने प्रभारी मंत्री, पूर्व मंत्री आलोक रंजन, भाजपा जिला अध्यक्ष साजन शर्मा एवं अन्य अतिथियों को पाग, चादर और बुके देकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता रवि चौधरी ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन साजन शर्मा ने किया।
इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने कहा कि सरकार व्यापारियों के हित में कई सराहनीय कदम उठा रही है। उन्होंने रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान “बाजार बचाओ, ओवरब्रिज बनाओ” अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि बाजार को सुरक्षित रखना भी जरूरी है। उन्होंने अतिक्रमण हटने के बाद फुटकर दुकानदारों के सामने उत्पन्न रोजी-रोटी की समस्या को उठाते हुए दुकानदारों के पुनर्वास की मांग की।
वहीं प्रभारी मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सहरसा की पुण्य भूमि पर काम करने का मौका मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में कई व्यापारी, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
BYTE :- शिक्षा मंत्री सह सहरसा प्रभारी मंत्री मिथिलेश तिवारी
BYTE :- व्यापार संघ अध्यक्ष अर्जुन चौधरी



