रिपोर्ट – पंकज कुमार
अच्छा सिला दिया तूने मेरे दोस्ती का दोस्त ने हीं ले ली जान अपने दोस्त का यह वाक्य जहानाबाद मे देखने को मिली है दोस्ती को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात हुई, जहां एक युवक की उसके ही दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि हत्या से पहले आरोपियों ने युवक को अपने साथ बैठाकर सिगरेट पिलाई और फिर सिर में गोली मार दी. गोली की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान भेलावर थाना क्षेत्र के चातर गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.जानकारी के अनुसार, दीपक अपने दो दोस्तों के साथ एक ही बुलेट बाइक पर सवार होकर अपने मौसा के गांव सिहटी आया था. वहां से वापस उसी बुलेट मोटर साईकिल पर सवार हो कर चार लोग मृतक दीपक उसका मौसेरा भाई और दोनों दोस्त के साथ डेढ़सईया गांव के समीप पहुंचे. इसी दरम्यान मृतक दीपक के दोस्तों ने सिगरेट पीने को लेकर दीपक के मौसेरे भाई को मोटरसाइकिल से उतार दिया और आगे जाकर दीपक और उसके दोनों दोस्तों ने सिगरेट पीने लगे और इसी दरम्यान दीपक के सिर में गोली मारकर दोनों दोस्त फरार हो गए. गोली लगते ही दीपक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हालांकि, इस हत्या के पीछे की मुख्य वजह क्या है, इसका तत्काल खुलासा नहीं हो सका है और पीड़ित परिवार के लोग भी अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. इस संबंध में डॉक्टर अनवर ने बताया कि मरीज की कंडीशन बहुत खराब था जब चेक किया तो पता चला कि वह ब्राउड़ डेथ आया था लेकिन परिजनों के माहौल को देखते हुए दुबारा चेक किया, उसके सिर में एक होल था जिसे देख कर लग रहा था कि बुलेट शॉट्स है.इस पूरे मामले पर भेलावर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है. फिलहाल परिजन घटना के पीछे की वजह स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहे हैं. पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.



