रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के सीमा चौकी परसा द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा के साथ एक स्कार्पियो बरामद किया गया। वही तस्करी मे संलिप्त परोसी राष्ट्र नेपाल के एक नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आसूचना के आधार पर विशेष गश्ती दल को सीमा स्तंभ संख्या-298 के निकट रवाना किया गया। गश्त के दौरान नेपाल से भारत की ओर आ रही एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सफेद बोरों में छुपाकर रखे गए 37 पैकेटों से कुल 191.27 किलोग्राम गांजा पाया गया। जिसे जब्त कर लिया गया।
कार्रवाई के दौरान परोसी राष्ट्र नेपाल के एक नागरिक को तस्करी मे संलिप्तता के आरोप मे गिरफ्तार किया गया तथा एक महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में मादक पदार्थ की आपूर्ति एवं डिलीवरी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण इनपुट प्राप्त हुए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।
बरामद गांजा, वाहन एवं गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु मधवापुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।
कमांडेंट 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल राजेन्द्र कुमार ने बताया है कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पूर्ण प्रतिबद्धता एवं सतर्कता के साथ किया जा रहा है। सीमा पर तैनात जवान निरंतर आसूचना आधारित कार्रवाई एवं प्रभावी गश्त के माध्यम से राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगा।




