:- रवि शंकर अमित!
– बाढ़ अनुमंडल के मोकामा प्रखंड में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश का असर साफ देखने को मिला, दरअसल मुख्यमंत्री ने हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर लगाकर, जनता से प्राप्त शिकायतों अथवा आवेदनो के आलोक में 30 दिनों के अंदर समाधान का निर्देश दिया है! जिसके तहत आज मोकामा के औन्टा एवं रामपुर डुमरा पंचायत में, सबका सम्मान जीवन आसान और समस्याओं का समाधान कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित शिविर में ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किये गये, जिसका निबटारा 30 दिनों के अंदर करना होगा!
इस शिविर में जिला प्रोटोकॉल पदाधिकारी सह वरिय उपसमाहर्ता मनीष कुमार, मोकामा बीडीओ कुमार रवि, बीपीआरओ अंजनी कुमार,प्रखंड प्रमुख भवेन्द्र कुमार, तथा मुखिया बेबी देवी व मुखिया विनीत कुमार समेत सभी जरूरी विभागों का अधिकारीयों और कर्मियों द्वारा स्टॉल लगाकर समस्याओ से सम्बंधित आवेदन लिये गये, वहीँ भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद ने कार्यक्रम की पुरी जानकारी दी और बताया की हर इस कार्यक्रम के तहत लिये गये आवेदनो के अनुसार समस्या का समाधान 30 दिनों के अंदर हर हाल में करना होगा!
शिविर सैकड़ों की संख्या में विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये अब देखना होगा ईन समस्याओं का समाधान वाकई 30 दिनों में हो पाता भी या नहीं?
बाइट – मनीष कुमार, प्रोटोकॉल पदाधिकारी सह वरिय उपसमाहर्ता
बाइट – शैलेन्द्र प्रसाद, जिलाध्यक्ष, भाजपा!




