रिपोर्ट – सुमित कुमार!
फाइनल हुआ गंगा पथ का अलाइनमेंट। निरीक्षण के दौरान गंगा में गंदगी को देख जिलाधिकारी ने कहा तीन दिन गंगा की सफाई के लिए सभी अधिकारियों के साथ किया जायेगा श्रम दान .
मुंगेर : गंगा पथ निर्माण को लेकर चिह्नित अलाइनमेंट का सोमवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने स्थल निरीक्षण किया। उनके साथ पटना से आई गंगा पथ निर्माण की टीम के अधिकारी भी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने बताया कि गंगा पथ निर्माण की तैयारी शुरू करने को लेकर अलाइनमेंट चिन्हित कर लिया गया है। विभिन्न गंगा घाटों से गुजरने वाले अलाइनमेंट के निरीक्षण के दौरान पटना से आई गंगा पथ निर्माण टीम के कई अधिकारी भी मौजूद थे। इस क्रम में हेरुदियारा से कर्बला, दोमंठा घाट, कंकर घाट, बेलन बाजार घाट, सोझी घाट, बबुआ घाट, कष्ट हरणी आदि घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद अलाइनमेंट की विस्तृत जानकारी विभाग को भेजी जाएगी। विभाग से स्वीकृति के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा की गंगा पथ का निरीक्षण के दौरान गंगा घाटों में गंदगी का अम्बार को देख यह निर्णय लिया गया है की तीन दिन जिले के सभी अधिकारी,पदाधिकारी ,सामाजिक कार्यकर्ता मिलकर गंगा की सफाई करेंगे और गंगा की गंदगी को दूर करेंगे। जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़़ को देखते हुए विभिन्न गंगा घाटों व तटबंधों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वैसे घाट जहां तटबंध तथा सुरक्षा आदि की जरूरत को देखते हुए उस पर कार्रवाई का निर्देश दिया। डीएम ने एडीएम आपदा को संभावित बाढ़ को देखते हुए सारी तैयारी करने के निर्देश दिया।
बाइट : निखिल धनराज निप्पाणीकर जिलाधिकारी मुंगेर




