रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
डकैती की थीं साजिश हुई नाकाम सभी आरोपियों को साहरघाट के भवानी से हुई गिरफ्तारी
मधुबनी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध हथियार तस्करी के एक नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करते हुए साहरघाट थाना पुलिस ने दो देशी पिस्टल, एक कट्टा और नगद 20,000 रुपए के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से एक मोटरसाइकिल व दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। इस बाबत आरक्षी अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बताया है कि पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला 16 मई की रात बिशनपुर गांव स्थित मुख्य मार्ग पर स्थानीय लोगों ने तीन संदिग्धों को पकड़ा और पुलिस को इस बात को लेकर सूचना दिया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने तीनो को अभिरक्षा में लेकर आरोपियों से पूछताछ करते हुए पहचान में जूट गए। पकड़े गए अपराधियों का पहचान अभिषेक कुमार मंडल, गांव लोरिका, थाना बेनीपट्टी, मोनू कुमार, गांव सिमरी कल्याणपुर, थाना बेहेरी, जिला दरभंगा व प्रियांशु कुमार उर्फ सुमित, गांव धनौर, थाना कटरा, जिला मुजफ्फरपुर के रूप किया गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आगे बताया गया है कि अभिषेक के जरिए रमेश कुमार पासवान से दो देशी पिस्टल खरीदी किया गया था, वही पिस्टल के मूल्य के रूप में 20,000 रुपए दिए गये एवं बाकी 35,000 रुपए बाद में देने का बात किया। आगे पूछता मे अभियुक्तों ने यह भी स्वीकार किया कि वे लोग रात मे एक घर पर डकैती करने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों से धक्का‑ मुक्की हो गई, इस दौरान रमेश ने बैग लेकर भागने की कोशिश की, लेकर स्थानीय लोग और आरोपियों के बीच तकरार हो गया। इसी बिच कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पाकर साहरघाट पुलिस पहुंचकर तीनो को थाने पर ले आई और आगे पूछताछ करने के बाद मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 17 मई को रमेश के आश्रय स्थल ग्राम आवारी के भूतनाथ मंदिर के पास घेराबंदी कर 01 व्यक्ति को बैग सहित पकड़ लिया। उसकी तलाशी में दो देशी पिस्टल, एक कट्टा तथा 20,000 रुपए बरामद हुआ। साथ ही, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान रमेश कुमार पासवान (साहरघाट) के रूप में हुई। जांच के दौरान रमेश ने स्वीकार किया कि वह अवैध हथियारों की खरीद‑ बिक्री में संलिप्त है तथा उक्त पिस्टल मोनू को दी गई थी। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में और भी सदस्य शामिल हैं जिनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मामले की गहनता से छानबीन कर हथियार तस्करी के नेटवर्क और उनके आपसी संपर्कों का खुलासा करने के लिए टीम लगातार कार्रवाइयाँ कर रही है। वहीं, साहरघाट थाना ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड हेतु भेज दिया है। वहीं पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने या नजदीकी पुलिस कंट्रोल रूम को दें, जिससे ऐसे अपराधियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके और समाजिक स्तर पर शांति व्यवस्था कायम रहे।




