रिपोर्ट – रवि शंकर कुमार
शेखपुरा. एक बड़ी खबर शेखपुरा जिले से निकल कर सामने आ रही है जहाँ करंडे थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के बाइक के साथ पकड़े गए अंतरजिला गिरोह का एक शातिर बदमाश पुलिस को चकमा देकर सोमवार के दिन अपने कमर में बंधे हथकड़ी को सरका कर फरार हो गया. यह घटना स्थानीय सदर अस्पताल में दोपहर में घटी।जब करंडे थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने के पूर्व पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद उसका मेडिकल जांच करवाने सदर अस्पताल पहुंची थी। बता दें कि गिरफ्तार आरोपी झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत लोकाय थाना क्षेत्र के तान डीह गांव निवासी भोला यादव का पुत्र नीतीश कुमार बताया गया है। युवक की गिरफ्तारी बीती रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के बाइक के साथ हुई थी। युवक द्वारा उपयोग किया जा रहा बाइक वैशाली जिला की थी। जिसका चोरी वर्ष 2021 में हुई थी। बाइक चोरी के संबंध में एक प्राथमिकी वैशाली के नगर थाना में दर्ज है। पुलिस हिरासत में कैदी सदर अस्पताल में इलाज हेतु भेजने के क्रम में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर मिथिलेश पासवान तथा 4 चौकीदार को साथ में भेजा गया था। मेडिकल के लिए साथ आये दूसरे शराब मामले में गिरफ्तार आरोपी नरेश पासवान ने बताया की सभी चार गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल के लिए लाया गया था जहाँ सदर अस्पताल में सभी एक बेंच पर बैठे हुए थे दो लोगों के हाथ में हाथकड़ी लगी थी जबकि गिरफ्तार नीतीश कुमार बाईक चोर के कमर में हाथकड़ी का रस्सी लगा थे उसने बैठकर धीरे-धीरे रस्सी सरकाया और भागने लगा तब नरेश पासवान ने शोर मचाया उसके बाद पुलिस और चौकीदार उसके पीछे भागे लेकिन तबतक सभी पुलिस कर्मियों को झांसा देकर वह निकल भागने में सफल हो गया। इस बाबत एडिशनल एसपी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस हिरासत से फरार हुए कैदी की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। साथ ही इस घटना के संबंध में एक अलग से प्राथमिकी नगर थाना में उसके विरुद्ध दर्ज कराई जा रही है।उन्होंने कहा कि इस घटना में लापरवाही बरतने और दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें की गिरफ्तार बदमाश का भागने के दौरान सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसका तस्वीर कैद हो गया. पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी हुई है.
वाइट:-मिथलेश पासवान–दरोगा करंडे थाना
वाइट:-डॉक्टर राकेश कुमार–SDPO शेखपुरा




