रिपोर्ट- बिक्रम कुमार!
खगड़िया में नेशनल हाइवे -31 पर अब से कुछ देर पहले दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।जिले के मानसी थाना इलाके के पथिक होटल के पास अनियंत्रित ट्रक, ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हुई है।जिसमें 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई है।जबकि 4 घायल है।घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां दो को बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया गया है।मरने वालों में तीन महिला, एक युवती, एक बच्चा और दो युवक शामिल है।हालांकि मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।ट्रक और ऑटो के बीच इतना भयानक टक्कर हुई कि ऑटो दो भागो में बंट गया है।जबकि स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गया है।इस हादसे में कुल सात की मौत हुई है!



