बेतिया -ऑर्केस्ट्रा के आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ 6 नाबालिक लड़कियों को किया गया रेस्क्यू 6गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – मनोज कुमार!

बेतिया से बड़ी खबर है जहां ऑर्केस्ट्रा के आड़ में देह व्यवपार का भंडाफोड़ हुई है बता कि शनिवार की रात क़रीब ढाई बजे ज़िले के योगापट्टी प्रखंड स्थित शनिचरी थाना अंतर्गत आने वाले बहुअरवा गांव से ज़िला प्रशासन की टीम ने क़रीब 6 नाबालिक लड़कियों का सफल रेस्क्यू किया है.स्थानीय ऑर्केस्ट्रा संचालक रामबाबू गुप्ता और अभय कुमार यादव द्वारा अलग अलग ऑर्केस्ट्रा की आड़ में इन लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जाता था.तथ्य की पुष्टि होने पर ज़िला प्रशासन की टीम ने ज़िला चाइल्ड हेल्पलाइन, प्रयास जैक संस्था, ग्राम नियोजन केंद्र नरकटियागंज और AHTU की टीम की मदद से साझा ऑपरेशन किया और सफलता पूर्वक रेस्क्यू को अंजाम दिया…

रेड में सम्मिलित चाइल्ड हेल्पलाइन सेंटर के डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर आलोक कुमार बताते हैं कि, शनिचरी में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में देह व्यापार के गोरख धंधे की जानकारी पटना स्थित मुक्ति फाउंडेशन से प्राप्त हुई थी.जानकारी के बाद उन्होंने प्रयास जैक संस्थान के डीसी पवन कुमार, सपोर्ट पर्सन शालिनी कुमारी और नरकटियागंज के ग्राम नियोजक अरविंद कुमार पांडे के साथ मिलकर एक टीम तैयार की और ज़िला प्रशासन बल की टीम के साथ मिलकर शनिवार देर रात क़रीब ढाई बजे रेड को अंजाम दिया.रेड में रेस्क्यू की गई सभी 6 लड़कियां नाबालिग हैं.इनमें से 5 लड़कियां पश्चिम बंगाल से लाई गई हैं और एक लड़की बिहार के ही सीतामढ़ी ज़िले से संबंध रखती है.

प्रयास संस्था की सपोर्ट पर्सन शालिनी कुमारी बताती हैं कि रेस्क्यू के दौरान सभी लड़कियां ऑर्केस्ट्रा संचालक रामबाबू गुप्ता और उसके अन्य सहकर्मियों के साथ बिस्तर पर मिली थीं.लड़कियों का कहना है कि उन्हें यहां रोजगार के लालच में यहां क्या गया था.लेकिन यहां लाकर उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था.

बकौल शालिनी, रेस्क्यू की गई लड़कियों में से एक गर्भवती है.ये रामबाबू गुप्ता के ऑर्केस्ट्रा से संबंध रखती है.फिलहाल सबको प्रशासन के संरक्षण में रखा गया है और उनकी काउंसलिंग की जा रही है.गौरतलब है कि मौके से क़रीब 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनमें रामबाबू गुप्ता भी शामिल है पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई कर रही है
Wt ___Manoj Kumar

Join us on: